फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief as Saryu water level drops; Ganga continues to rise

Ballia News: सरयू के जलस्तर में कमी से राहत, गंगा नदी का बढ़ाव जारी

Wed, 12 Aug 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Relief as Saryu water level drops; Ganga continues to rise
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव को ठोकर मारती सरयू नदी की लहरें।संवाद
बलिया। सरयू नदी के जलस्तर में कमी होने के कारण तटवर्ती लोगों को राहत मिली है। वहीं, गंगा नदी में बढ़ाव जारी है। सरयू के जलस्तर में गिरवाट से कटान में कमी आई है। गायघाट गेज पर मंगलवार को गंगा का जल 54.72 मीटर पर बह रहा था। इस स्थल पर खतरा बिंदु 57.625 मीटर है। बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में घटाव से बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार की शाम जलस्तर 63.80 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान से 21 सेंटीमीटर नीचे है। पिछले 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। आयोग ने अगले 24 घंटे में एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में घटाव होने का अनुमान किया है। बाढ़ का खतरा टल जाने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों की हजारों लोगों में राहत की अनुभूति की।
विज्ञापन

बैरिया। गोपाल नगर सिवान पर अचानक कटान तेज हो जाने से उपजाऊ जमीन तेजी से सरयू नदी में विलीन हो रही है। शिवाल मठिया, मानगढ़, वशिष्ठ नगर, चाई छपरा, गुमानी के डेरा,अधिसिझुआ, बकुलहा सहित आसपास के गांवों में भी नदी का तेवर नरम होने का संकेत मिल रहा है।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों के मदद के लिए बढ़ने लगे हाथ, प्रशासन ने वितरित किया राशन किट
बैरिया। बाढ़ और कटान से बेबस सुरेमनपुर दियराचंल के लोगों को मदद पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों पर फिसड्डी होने का आरोप लग रहा है। इधर, भाजपा नेता सूर्यभान सिंह की तरफ से कटान पीड़ितों के बीच दो हैंडपंप व एक सोलर लाइट स्थापित कराया गया है। साथ ही एक-एक महीने का राशन 80 कटान पीड़ितों को उपलब्ध कराने के साथ ही नगद आर्थिक सहायता भी प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन द्वारा कटान पीड़ितों को खाद्यान्न के साथ-साथ 5000 रुपये नगद की सहायता 60 कटान पीड़ितों को प्रदान की गई है। उप जिलाधिकारी शशि भूषण मिश्रा ने राशन किट वितरण के साथ ही दो-दो तिरपाल उपलब्ध कराया गया है। 300 कटान पीड़ितों को दोनों टाइम पका पकाया भोजन दिया जा रहा है। कटान पीड़ितों का कहना है कि सरकार की तरफ से भूमि मिल जाती तो झुग्गी झोपड़ी डालकर हम सब रहते।

विधायक पर कटान पीड़ितों के प्रति गंभीर न होने का आरोप
कटान पीड़ितों को उल्लेखनीय मदद पहुंचाने वाले सूर्यभान सिंह का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश अंचल कटान पीड़ितों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्हें कटान पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए। कहा कि हमसे जो भी बन पाएगा कटान पीड़ितों के लिए करूंगा। मेरा दरवाजा कटान पीड़ितों के लिए 24 घंटे खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed