{"_id":"60e32d568ebc3e72db02a885","slug":"release-the-innocent-fir-should-be-against-the-guilty-policemen-ballia-news-vns5988147171","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दोषों को रिहा करें, दोषी पुलिसकर्मियों पर हो एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दोषों को रिहा करें, दोषी पुलिसकर्मियों पर हो एफआईआर
विज्ञापन
बलिया। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी को गाली देने का वीडियो वायरल मामले में एफआईआर पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि वायरल वीडियो में माहौल खराब करने वाले भाजपा के ही लोग है। उन्होंने निर्दोषों को तत्काल रिहा करने और दोषी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कहा कि सात साल से कम सजा वाली धाराएं लगाने के बाद भी रात में घरों पर दबिश दी गई। बुजुर्गों से मारपीट कर उन्हें उठाकर जनपद के विभिन्न थानों में बैठा कर रखा गया है। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो सपा इसके खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
सपा कार्यालय पर सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के पूर्व मेरे खिलाफ जिले के 10 थानों में तहरीर दी गई। वहीं बांसडीहरोड थाने में शिकायतकर्ता द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद भी मुकदमा दर्ज किया गया। कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि जब आनंद चौधरी ने विजयी होने के बाद जिलाधिकारी से प्रमाण पत्र लिया तो उसके बाद फेफना थानाध्यक्ष समेत तीन थाने की फोर्स अपने वाहन में बैठाकर सुरक्षित आवास पर शाम करीब चार बजे छोड़ा और मैं पहले से ही अपने गांव के आवास पर था। शाम पांच बजे गाली गलौज मेरे व मेरे पुत्र के नेतृत्व में मंत्री उपेंद्र तिवारी को देने की बात कही जा रही है जो पूरी तरह से हास्यास्पद है। विजय जुलूस में हमारे शामिल होने की बात पूरी तरह मनगढंत हैं। वीडियो में गाली गलौज करने वाले भाजपा के ही लोग हैं। उन्होंने साजिश के तहत ऐसा किया है। इसके लिए उन्होंने कुछ फोटो भी दिखाई। उन्होंने कहा कि निर्दोषों को रिहा करें। सही लोगों पर कार्रवाई की जाए। दोषी पुलिसकर्मियों की जांच के साथ ही कार्रवाई की जाए। चेताया कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर सपा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए बाध्य होगी। कहा कि जिन 10 लोगों के विरुद्घ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, उसमें कई लोग निर्दोष है। जिन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व विधायक सनातन पांडेय आदि मौजूद रहे।