{"_id":"62248403b60ca122d87d3711","slug":"relatives-create-ruckus-after-woman-dies-in-private-hospital-in-ballia-accused-doctor-absconding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी डॉक्टर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी डॉक्टर फरार
Sun, 06 Mar 2022 03:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 06 Mar 2022 03:20 PM IST
सार
आरोप है कि भर्ती के समय ही अस्पताल की महिला डॉक्टर ने 50 हजार रुपये की मांग की। 20 हजार तत्काल जमा किया गया। इसके बाद इलाज शुरू हुआ। कुछ देर बाद बताया गया कि मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बिलखते मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया शहर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की जान चली गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को दी तहरीर में मृतका के पति ने महिला डॉक्टर और उनके पति को आरोपित किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, आरोपी अस्पताल से गायब हैं।
विज्ञापन
बक्सर (बिहार) के सेमरी थाना अंतर्गत राजापुर गांव निवासी आरती देवी (36) पत्नी सुनील कुमार कुंवर को शनिवार की शाम एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि भर्ती के समय ही अस्पताल की महिला डॉक्टर ने 50 हजार रुपये की मांग की। 20 हजार तत्काल जमा कर मरीज के पति ने शेष पैसा की व्यवस्था कर जमा करने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद इलाज शुरू हुआ। कुछ देर बाद बताया गया कि मरीज की मौत हो चुकी है। मृतका के पति का आरोप है कि उन्हें धमकी भी दी गई कि शव को लेकर चुपचाप चले जाओ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन