{"_id":"651c5ab9676e5b865c04702e","slug":"relatives-cheated-in-the-name-of-getting-land-in-lucknow-ballia-news-c-190-1-bal1001-4746-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर रिश्तेदारों ने की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर रिश्तेदारों ने की ठगी
विज्ञापन
बांसडीह। लखनऊ में सस्ती जमीन का लालच देकर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वादी श्रीकांत पूरी निवासी खेवसड़ मठिया ने न्यायालय में वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि उसकी सगी मौसी मंशा देवी व मौसेरे भाई संदीप गिरी निवासी हल्दी व उनके रिश्तेदार अजय जो वादी के ही गांव का रहने वाले है, ने उसे लखनऊ में पांच लाख की जमीन लेने को कहा गया। साथ ही तत्काल कुछ पैसे देने की बात कही। बताया गया कि बाकी पैसे बाद में देकर रजिस्ट्री करवा लेना।
रिश्तेदार होने के कारण वादी ने उनकी बात पर भरोसा कर उन्हें ढाई लाख रुपये का खाते में भुगतान कर दिया। इसके काफी दिन बाद जब वह उनके द्वारा बताई गई जमीन देखने गया तो वहां कुछ नहीं मिला। जब उनसे पूछा गया तो उनके द्वारा पैसा देने से इंकार कर धमकी दी जाने लगी। इसके बाद वादी ने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।