{"_id":"3e3bb4e6379eeaa1c0e49956a639c455","slug":"related-to-cleaning-hands-with-hand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के लिए जुडे़ हाथ से हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के लिए जुडे़ हाथ से हाथ
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर मोदी से प्रेरणा लेते हुए बालक से लेकर वृद्ध तक गुरुवार
विज्ञापन
को सफाई अभियान में जुट गए। यहां तक की अल्पसंख्यकों ने भी गंगा तट पर
पहुंच सफाई कार्यक्रम की शुरूआत की।वरिष्ठ समाजसेवी मुनेंद्र राय के
नेतृत्व में गांव के बालक से लेकर वयोवृद्ध तक साफ-सफाई से नाता जोड़ते हुए
घर से चल पड़े।
तड़के सुबह ही गंगा तटों की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में छात्रहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मिंटू खान भी शामिल रहे। इस मौके पर माल्देपुर क्षेत्र से जहां दर्जनों लोग पहुंचे थे, वहीं बहेरी से दर्जनों अल्पसंख्यक माल्देपुर मोड़ पहुंचे। वहीं से सभी लोग एक साथ हो स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए माल्देपुर गंगा घाट पर साफ-सफाई की।
इसके साथ ही महावीर घाट, कीनाराम गंगा घाट सहित अन्य घाटों पर साफ-सफाई की। इस मौके पर मुनेंद्र राय ने कहा कि ये काम हमें पहले ही शुरू कर देना चाहिए था। लेकिन अब से हम सप्ताह में एक दिन इसी प्रकार गंगा घाटों की सफाई करेंगे।
वहीं छात्रहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मिंटू खान ने बताया कि देश का प्रधानमंत्री ऐसा ही होना चाहिए। इस मौके पर विनोद पासवान, आकाश राय, अंजनी राय, रंजनी राय, शशिप्रकाश राय, अन्नू मिश्र, विकास राय, मेराज खान, अमजद खान, रणजीत राय, गौतम राय, महेश प्रजापति, विक्की खरवार, श्रीनिवास पासवान आदि रहे।