फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Registration of 92 school vehicles suspended

92 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित

Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Registration of 92 school vehicles suspended
बलिया। परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन अरुण राय ने शुक्रवार को बताया कि अब तक बिना फिटनेस के संचालित हो रहे 92 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया, जबकि शेष के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। एआरटीओ ने बताया कि पंजीयन निलंबन की कार्यवाही रोज की रोज की जा रही है और इसकी सूचना मुख्यालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे 300 स्कूली वाहन चिह्नित किए गए हैं, जो बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त तमाम ऐसे वाहन भी जांच में सामने आए हैं, जो स्कूलो में संबंद्ध हैं और उनके कागज अधूरे हैं। बताया कि जनपद में 746 से अधिक स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। जिनमें से 300 वाहनों स्कूली वाहनों को 15 दिन पूर्व नोटिस देकर फिटनेस और बीमा पूरा कराने की चेतावनी दी गई थी। मगर स्कूल प्रबंधनों ने इस दिशा में काम नहीं किया। एआरटीओ प्रशासन अरुण राय ने बताया कि शुक्रवार को 92 स्कूली वाहनों पर कार्यवाही करते हुए उनके पंजीयन चिन्ह अग्रिम आदेश तक निलम्बित कर सम्बन्धित वाहन स्वामी को नोटिस प्रेषित किया गया है। उक्त वाहन का निस्तारण कार्यालय दिवस में आकर करा ले अन्यथा उनका पंजीयन निरस्त किया जाएगा। बता दें कि इसके पूर्व विभाग की ओर बीते 27 मई को 60 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed