फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Refusal to bury the body of the tent businessman

Ballia News: टेंट कारोबारी का शव दफनाने से किया इन्कार

Fri, 10 Oct 2025 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Refusal to bury the body of the tent businessman
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में 28 सितंबर को टेंट का पैसा मांगने के दौरान विवाद में चाकूबाजी में घायल एजाजुल हक की मौत बृहस्पतिवार की रात हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को दफन करने से इन्कार कर दिया। इसकी खबर लगते ही मौके पर एएसपी कृपाशंकर, सीओ उस्मान व कई थानों की फोर्स पहुंची।
विज्ञापन

एससपी ने दो आरोपियों को जेल में होने व अन्य को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। लेकिन देर शाम तक परिजन व ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। परिजनों ने आरोप कि घटना के समय आठ लोग मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद सिर्फ तीन पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पांच आरोपियों पर भी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। त्रिकालपुर निवासी एजाजुल हक टेंट और लाइट लगाने का काम करते थे। कुछ दिन पहले शंभू सिंह के दरवाजे पर किसी कार्यक्रम में टेंट और लाइटें लगाई थीं। इसके भुगतान की कई दिनों से एजाजुल हक मांग कर रहे थे।
28 सितंबर की रात को पैसा मांगने के लिए शंभू सिंह के दरवाजे पर पहुंचे थे। उसी दौरान कहासुनी व हाथापाई हो गई। किसी ने एजाजुल हक पर चाकू से हमला कर दिया। एजाजुल ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। घायल के पिता मुख्तार की तहरीर पर शंभू सिंह सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ उस्मान ने कहा कि परिजनों की मांग पर पर आठ लोगों का नाम बढ़ाया जा रहा है। धारा की भी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed