फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Red sand price rises when smuggling is banned

तस्करी पर रोक लगी तो आसमान छूने लगा लाल बालू का दाम

Sat, 01 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Red sand price rises when smuggling is banned
बलिया। लाल बालू की तस्करी पर अंकुश लगने के कारण जिले में लाल बालू का भाव आसमान छूने लगा है। इसके चलते लोगों को घर आदि बनवाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आमलोगों को लाल बालू ले आने को लेकर प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं होती है जबकि तस्कर आसानी से बालू ले आते हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रांतीय सीमावर्ती इलाकों से लाल बालू की तस्करी होती है। खासकर नरही थाना का भरौली गंगा पुल व बैरिया के मांझी घाट पर स्थित जयप्रभा सेतु के रास्ते यह धंधा होता है। बिहार के कोईलवर में लाल बालू का सबसे बड़ा खदान होने के कारण अधिकांश तस्करी भरौली गंगा पुल के रास्ते होती है क्योंकि कोईलवर से यूपी तक पहुंचने का यह सबसे नजदीकी रास्ता है। इसके अलावा गंगा नदी के रास्ते में कई जगहों पर बालू की तस्करी यूपी में लाया जाता है। हालांकि काफी हो हल्ला मचने के बाद करीब एक माह से तस्करी पर कुछ हद तक लगाम लगा है। इसके चलते जनपद में लाल बालू का भाव भी आसमान छूने लगा है। खास बात यह है कि इन रास्तों से आमलोग अगर ट्रैक्टर का किसी अन्य साधन से लाल बालू लाने का प्रयास करते हैं तो पुलिस उनके बालू का जब्त करती है लेकिन तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं करती। आलम यह है कि जिले के लोग पूरी तरह तस्करी के बालू पर निर्भर हैं। लाल बालू की आवक कम होने के कारण इन दिनों बाजारों मे 80 से 100 रुपये घन फुट बालू बिक रहा है जबकि यह बालू एक माह पहले तक 40 से 50 रुपये घन फुट था। इतना ही नहीं जो बालू बाजारों में बिक रहा है वह भी या तो पूर्व में तस्करी करके डंप किया हुआ है या फिर किसी न किसी रास्ते बिहार से लाया जा रहा है। महंगाई के चलते आमलोगों को घर बनवाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed