फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Records of managers of secondary schools will also be recorded

Ballia News: माध्यमिक स्कूलों के प्रबंधकों का भी रिकॉर्ड होगा दर्ज

Sun, 04 Dec 2022 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Records of managers of secondary schools will also be recorded
बलिया। एडेड माध्यमिक स्कूलों के प्रबंधकों का भी रिकॉर्ड मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने की तैयारी हो रही है। इससे शिक्षक-शिक्षिकाओं के अवकाश आवेदन या स्थानांतरण सहित अन्य संबंधित शिकायतों में कमी आने की उम्मीद जगी है। जनपद के प्रबंधकों से उनके रिकॉर्ड मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर अब प्रबंधकों के भी सारे रिकॉर्ड मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। जनपद में वर्तमान में कुल 32 राजकीय, 92 एडेड और 484 वित्तविहीन माध्यमिक स्कूल हैं। इसके पूर्व, शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी इस पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका है। अब सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों एवं उनके स्कूली संबंधी रिकॉडों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकांश माध्यमिक स्कूलों के प्रबंधक अब इस संबंध में क्या करना पड़ेगा। इसकी जानकारी भी करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने बताया कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति प्राधिकारी प्रबंधक ही होते हैं। ऐसे में उनका रिकॉर्ड भी मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए सभी अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत और माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि अपना मानव संपदा आवेदन पूर्ण रूप से तैयार कर डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध करा दें। भविष्य में शिक्षकों को मिलने वाली अवकाश सुविधा, स्थानांतरण में जो शिकायतें होती हैं, पोर्टल पर ऑनलाइन होने से समाधान जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed