फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Recommendation to stop Kisan Samman Nidhi for burning stubble

पराली जलाने पर किसान सम्मान निधि रोकने की संस्तुति

Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to stop Kisan Samman Nidhi for burning stubble
शासन की मंशानुरूप पराली न जलाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। जिलाधिकारी अदिति सिंह का कहना है कि पर्यावरण को बचाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। ऐसे किसान जो बार बार सचेत करने के बाबजूद पराली जला रहे थे उनकी सूची तैयार कर कृषि विभाग द्वारा उनकी किसान सम्मान निधि राशि रोकने की भी संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नवानगर के कर्मचारियों द्वारा पराली वाले खेत में हैपी सीड ड्रिल से बोआई कराई और किसानों को प्रदर्शन के माध्यम से इसको दिखाया भी। इसी कड़ी में प्रत्येक विकास खंड में पराली को सड़ाने के लिए डी कंपोजर भी निशुल्क वितरित किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि पराली न जलाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी हार्वेस्टर मालिक यदि बिना पराली प्रबंधन यंत्र लगे धान की कटाई करेगा तो उसका हार्वेस्टर सीज किया जाएगा साथ ही पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा और किसान सम्मान की धनराशि रोकने की भी संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed