{"_id":"58d173e54f1c1b870a1a106c","slug":"recommendation-to-dub-four-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने मंगलवार को बांसडीह, मनियर व सिकंदरपुर क्षेत्र के करीब एक दर्जन परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया। गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने कई निरीक्षकों व संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश डीआईओएस को दिया। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने मंगलवार को नकल कराने के आरोप में विद्या भवन इंटर कालेज नारायनपुर व लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज खड़सरा को डिबार करने की संस्तुति की। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक ने अंजनी कान्वेंट गोठाई नगरा व रामसकल इंटर कालेज सेमरी भीमपुरा के परीक्षा केन्द्र को भी डिबार करने की संस्तुति की है।
बांसडीह में आयोजित तहसील दिवस के बाद डीएम ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेना शुरु कर दिया। विद्या भवन नारायनपुर इंटर कालेज पर गये तो वहां परिसर में ही बच्चों को बैठाया गया था। इससे नाराज डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यहां ड्यूटी पर लगाए गए 14 अध्यापकों में 5 ही उपस्थित थे जबकि उमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय, प्रेमप्रकाश, जंगबहादुर, बलदाउ जी पाण्डेय, विनोद कुमार पाण्डेय ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित अध्यापकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने मनियर इंटर कालेज पर दो छात्रों को निष्कासित किया। डीएम गंगोत्री स्कूल सिकंदरपुर का जायजा लेने के बाद जगदीश इंटर कॉलेज निपनिया पहुंचे और यहां एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया। लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज खड़सरा पर भी 10 में 8 कक्ष निरीक्षक गायब थे। जिलाधिकारी ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उधर शासन की ओर से नामित पर्यवेक्षक विष्णु शंकर द्विवेदी ने मंगलवार को बोर्ड परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने सिद्दीकिया इंटर कालेज कोटवारी पर तैनात एक कक्ष निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया