फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Recommendation for withdrawal of recognition

Ballia News: मदरसा वजीर अली शाह मिस्बाहुल उलूम की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति

Thu, 14 Dec 2023 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for withdrawal of recognition
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सहतवार क्षेत्र के एक मदरसा के मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति मदरसा शिक्षा परिषद को भेजी है। शिकायत के आधार पर हुई जांच में मदरसा बंद मिला था। बार-बार नोटिस के बावजूद मदरसा संचालक की ओर से स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

करीब 10 दिनों पहले जहीर अहमद ने संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत कर बताया कि सहतवार स्थित मदरसा वजीर अली शाह मिस्बाहुल उलूम का संचालन नियमित नहीं होता है। इस मदरसे की मान्यता निरस्त करते हुए प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए दोषियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि जब भी जांच हुई हर बार उक्त मदरसा बंद पाया गया। इस बाबत कई बार मदरसा संचालक से स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद इस मदरसे की मान्यता प्रत्याहरण के लिए मदरसा शिक्षा परिषद को संस्तुति भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed