{"_id":"675a93f71a6b96a7af012c24","slug":"real-brother-injured-in-road-accident-one-dead-ballia-news-c-190-1-ana1001-128593-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सड़क हादसे में सगे भाई घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सड़क हादसे में सगे भाई घायल, एक की मौत
विज्ञापन
बांसडीह रोड। बलिया- बांसडीह मार्ग स्थित चकरी चट्टी के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दोनों भाई घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।
छाता आसचौरा मोड़ निवासी दो सगे भाई सलामत और राजा मुख्यालय से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। चकरी चट्टी के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहंुचाया। चिकित्सक ने राजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सलामत की हालत गंभीर देख इलाज के लिए भर्ती कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद