फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rattu Parrot is Rahul, he has no view of himself: Surendra Singh

रट्टू तोता हैं राहुल गांधी: सुरेंद्र सिंह

Sun, 24 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Rattu Parrot is Rahul, he has no view of himself: Surendra Singh
बैरिया। अपने विवादित बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को रट्टू तोता बताते हुए कहा कि उनके पीए जो लिख देते हैं उसे ही याद करके वह बोल देते हैं। उनके पास अपना कोई दृष्टिकोण नहीं है। यही नहीं उन्होंने अब कांग्रेस से अपने मतदाताओं को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोरोना महामारी को लेकर भी अपनी एक नई परिभाषा गढ़ दी। पहले कोरोना से बचाव के लिए काफी दिनों तक रात में हल्दी दूध पीने का संदेश देते रहे। अब उनका कहना है कि कोरोना कोई महामारी नहीं है। महामारी तो वह होती है जो तूफान की तरह आकर लोगों को मार कर चली जाए। कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नियमों का पालन करें । हम कोरोना से जंग जीत जाएंगे। विधायक ने कहा कि भारत भूमि पर इसका प्रभाव बहुत ही कम है। देख लीजिए अपने देश की आबादी और इसके प्रभाव से मरने वालों का अनुपात। विधायक ने समाज की सेवा को अपना सबसे बड़ा धर्म बताया। कहा कि अगर सरकार चाहे तो वह चिकित्सकीय टीम के साथ मिलकर अपनी सेवा देने में पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed