{"_id":"5d1e379f8ebc3e3ca70ae81b","slug":"rath-yatra-and-mahavir-flag-paras-ballia-news-vns4711152199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की देखरेख में निकला भव्य रथयात्रा व महावीरी झंडा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की देखरेख में निकला भव्य रथयात्रा व महावीरी झंडा जुलूस
विज्ञापन
नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर रोड स्थित ठाकुर बाड़ी से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा।
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। स्थानीय चतुर्भुज मंदिर से रथयात्रा और महावीरी झंडा जुलूस गुरुवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस में आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। इसमें शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव का जयकारा लगाते चल रहे थे। रथयात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर प्रसाद, शर्बत और फल के स्टाल लगाए गए थे जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महावीरी झंडा जुलूस को लेकर पूरा नगर केसरिया झंडों और बैनरों से पटा रहा।
मैनापुर, बढ्ढा, रहिलापाली, मिल्की मुहल्ला, भिखपुरा, महाबीर स्थान, बाजार चौक, जलालीपुर, बस स्टेशन, चकखान आदि अखाड़ों के जुलूस अपने-अपने झांकियों के साथ अपने स्थान से निकले जो परंपरागत मार्गों से होते अस्त्र और शस्त्र कला का प्रदर्शन करते हुए बाजार चौक में पहुंचे। पहले मिल्की मुहल्ला का जुलूस सबसे पहले महावीर मंदिर से निकलकर डाकखाना होते हुए जल्पा चौक पहुंचा, जहां युवाओं ने कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस बस स्टेशन चौराहा होते हुए महावीर मंदिर पर पहुंच समाप्त हो गया। इसके अलावा अन्य अखाड़ों का जुलूस व झांकियां मिल्की मुहल्ला, चतुर्भुज नाथ मंदिर व पुराना महावीर अखाड़ा, डाकखाना होते हुए जल्पा चौक पहुंचा, जहां युवाओं ने अस्त्र-शस्त्र के साथ करतब दिखाए। ी रहिलापाली की झांकी व अखाड़ा का जुलूस अपने स्थान से परंपरागत मार्गो से होते हुए गुरुजी के मोड़ पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद बढ्ढा, मैनापुर, मुड़ियापुर के जुलूस व अखाड़े भी शामिल हो गए। वहां से एक साथ सभी अखाड़े व जुलूस भिखपुरा होते हुए गंधी मुहल्ला होकर जल्पा चौक पहुंचा।
जल्पा चौक पर सभी अखाड़ों के पहुंचने के बाद सभी अखाड़े एक साथ गंधी मोहल्ला, भिखपुरा, बढ्ढा, डोमनपुरा होते हुए देर रात चतुर्भुज नाथ मंदिर पर पहुंच समाप्त हो गया। इस दौरान पूरा कस्बा केसरिया झंडा व बैनर से पटा पड़ा हुआ था। वही जगह-जगह जय श्रीराम व भक्ति गीत लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इस दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। कस्बा में गुरुवार को महावीरी झंडा जुलूस व रथ यात्रा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। युवा जहां भक्ति गीतों पर थिरक रहे थे। हर तरफ हर हर महादेव व जय श्रीराम की गुंज सुनाई दे रही थी। वही पूरा कस्बा केसरिया झंडों से पटा पड़ा था। छोटे-छोटे बच्चे आकर्षक झांकियां बनाकर जुलूस के साथ पीछे पीछे चल रहे थे, जो लोगों के लिए आकर्षक के केंद्र बने हुए थे।
विज्ञापन
पूरे कस्बे में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा ड्रोन कैमरे व सीसी टीवी कैमरे कस्बा में अति संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए थे। इस दौरान जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए नजर बनाए हुए थे। इस दौरान मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।
खुफिया विभाग भी रहा सक्रिय : सिकंदरपुर। कस्बा में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस व रथयात्रा को लेकर प्रशासन काफी संजिदा था। जगह जगह ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवान के साथ ही साथ अपर जिलाधिकारी व एएसपी, तीन क्षेत्राधिकारी व तीन उप जिलाधिकारी, फायर ब्रिगेड, टीयर गैस, महिला पुलिस के साथ साथ सादे वर्दी में खुफिया विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चक्रमण करते रहे।
जुलूस में विभिन्न पार्टियों के नेता भी रहे मौजूद : सिकंदरपुर। गुरुवार को निकले ऐतिहासिक महाबीरी झंडा जुलूस के अवसर पर राजनीतिक दलों के लोग भी जुलूस के लोगों का मनोबल बढ़ाते रहे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय यादव, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व मंत्री मो. रिजवी, पूर्व चैयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, चैयरमैन रविंद्र वर्मा, बसपा नेता राजनरायन यादव, मिठाईलाल राजभर, प्रमोद गुप्ता, बैजनाथ पांडेय, बिहारी पांडेय, डॉ मदन राय, भीष्म, पिंटू पाठक, जयराम पांडेय, राजू पांडेय, लालबचन तिवारी, लालबचन शर्मा, सरतेज यादव, जयप्रकाश वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
भ्रमण पर निकले जगत के नाथ : बलिया। नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर स्थित ठाकुर बाड़ी से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने विधिवत पूजन अर्चन कर झांकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। भगवान की रथयात्रा में नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्घालु नर-नारियों ने जगह-जगह रोक-रोककर भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजन किया। हजारों की संख्या में शामिल श्रद्घालु भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के नारे गुंजायमान किया। नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर रोड स्थित ठाकुरबाड़ी से निकाली गई भव्य शोभायात्रा मेें शामिल लोगों ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगा रहे थे। यह शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी से निकलकर एलआईसी रोड, मालगोदाम रोड़, स्टेशन रोड, चौक रोड, शहीद पार्क चौक, विजय सिनेमा रोड, हनुमानगढ़ी होते हुए पुन: मंदिर मदिर परिसर में समाप्त हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्घालु भक्त अपने मंडली के साथ जयकारा लगाए हुए चल रहे थे। इसी क्रम में नगर के मीना बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसमें नगर के सैकड़ों श्रद्घालु नर-नारी शामिल हुए। इस दौरान भगवान के भव्य झांकी में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की झांकी को देखने के लिए नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके अरुण कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, बलिराम, मोहित कुमार, अनिकेत गुप्ता, रोहित कुमार, अमित कुमार, अंबुज कुमार, अनिल कुमार, अर्जुन कुमार, मंजय कुमार सिंह, आशीष कुमार, रंजन कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, बेल्थरारोड प्रतिनिधि के मुताबिक रथ- यात्रा महोत्सव के अवसर पर नगर के ठाकुर मंदिर स्थित प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की अनुपम झांकी सजाई गई। वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच झांकी का दर्शन करने श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शोभायात्रा गुजरने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं ने रोक-रोक कर दर्शन और पूजन अर्चन कर पुण्य- लाभ अर्जित किया। ठाकुर मंदिर के पुजारी श्री रामजी दास जी महाराज नागा बाबा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा रेलवे चौराहा, त्रिमुहानी, बस स्टेशन आदि विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर देर शाम तक गंतव्य पर समाप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से वायुमंडल गूंज उठा।