फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rashan Card k liye dharna

राशन और जाबकार्ड में अनियमितता पर भाकपा का धरना

Thu, 07 Apr 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 07 Apr 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
भाकपा माले के तत्वाधान में गुरुवार को तहसील प्रांगण में राशन कार्ड व जॉब कार्ड में धांधली तथा तीन महीने का राशन वितरण नहीं करने को लेकर एक दिवसीय धरना देकर जांच कर कारवाई की मांग की गई।
विज्ञापन



धरना सभा को संबोधित करते हुए श्री राम चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों नौजवानों बेरोजगारों का हक हुकूक लूटने का कार्य किया जा रहा है वही राशन कार्ड गरीबों से छीनने का प्रयास किया जा रहा है जिसको कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


बताया कि केंद्र की मोदी सरकार चुनाव ने लोगों से तमाम वादे कि ए थे लेकिन एक भी वादे पूरा नहीं किया गया।  आज जिस तरह से उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है वही अंत्योदय बीपीएल कार्डधारकों का राशन लूटने के साथ ही राशनकार्ड को  ही समाप्त करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है हत्या लूट बलात्कार छिनैती अपहरण वसूली बेरोकटोक जारी है वहीं शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा बिजली. पानी सड़क लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है बताया कि अगर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा इसी तरह जन विरोधी कार्य किए गए तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इनको मुंह की खानी पड़ेगी। 


कार्यकर्ताओं से सजग रहने व इनके जनविरोधी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील किया।  इस मौके पर जितेंद्र पासवान, वशिष्ट राजभर, मुन्नी सिंह, लाल साहब राम, राधे श्याम चौहान, सोमरिया राजभर, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे।  अध्यक्षता रामप्रवेश शर्मा तथा संचालन  नियाज अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed