फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   rape

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल

Tue, 15 Sep 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
rape
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा-इंदरपुर गांव के पास बंधे पर जमी झाड़ियों के बीच बीते नौ सितंबर को एक किशोरी के साथ सामुहिम दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के बड़े अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया तो एसपी के निर्देश पर सोमवार की देर रात केस दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया गया। मंगलवार शाम को पीड़िता की शिनाख्त होने के बाद उसकी मां ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी।पुलिस छानबीन में जुटी है। तहरीर में मां ने कहा है कि वह चितबड़ागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में दो बेटियों के साथ रह रही है। आरोप लगाया है कि नौ सितंबर को दिन में मकान मालिक का रिश्तेदार नीरज यादव निवासी शरदपुर थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर मेरी छोटी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ फेफना ले गया। वहां दुष्कर्म किया। इसका वीडियो कुछ लोगों द्वारा बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आरोपी युवक का साथी राधेश्याम यादव भी था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की पहचान कर ली गई है। उसकी मां की ओर से फेफना थाना में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

देवेंद्रनाथ, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed