फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rangoli will bring more splendor to the beauty of squares

रंगोली से चौराहों की सुंदरता में और आएगी भव्यता

Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rangoli will bring more splendor to the beauty of squares
नगर के टीडी कालेज चौराहा सेनानी रामदहिन ओझा के प्रतिमा के समीप रंगोली बनाते जिलाधिकारी श्रीहरि ? - फोटो : BALLIA
बलिया। गणतंत्र दिवस पर सभी चौराहों को भी सुंदर बनाने की पहल जिला प्रशासन ने की है। इसके लिए हर चौराहों, खासकर जहां महापुरुषों की मूर्ति लगी है, उनकी अच्छे से साफ-सफाई कराई गई। उसके बाद अब रंगोली के जरिए चौराहों की सुंदरता को और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी एसपी शाही ने रविवार को टीडी कॉलेज चौराहे पर रंगोली बनाकर इसकी शुरुआत की। उनके साथ-साथ नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार और यातायात निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने भी कलर पेंटिंग कर इस अभियान का हिस्सा बने। कला शिक्षक इफ्तेखार खां की देखरेख में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा यह रंगोली बनाई जा रही है। शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने नया चौक चौराहा, ओक्डेनगंज, रेलवे स्टेशन होकर कुंवर सिंह चौराहे पर गए और देखा। जिलाधिकारी ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि चौराहे पर साफ-सफाई रखकर हम महापुरुषों का सम्मान रख सकते हैं। जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी और नगरपालिका की जिम्मेदारी है कि इन चौराहों पर सफाई बनी रहे। एक बार फिर दोहराया कि कोई पोस्टर बैनर चिपकाए तो सख्ती से कार्रवाई हो।
विज्ञापन

बर्रेबोझ परिषदीय स्कूल से होगा मुहिम का शुभारंभ
बलिया। जनपद में संचालित हमारी पाठशाला-हमारी विरासत मुहिम के अंतर्गत स्कूलों पर होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत रसड़ा ब्लॉक के बर्रेबोझ परिषदीय विद्यालय से होगा। आज (सोमवार) को वहां होने वाले कार्यक्रम में उसी विद्यालय के पढ़े छात्र वर्तमान में राजर्षि टंडन यूनिवर्सिटी के कुलपति कामेश्वर सिंह, डीएम श्रीहरि प्रताप शाही और बीएसए शिवनारायन सिंह अतिथि के रूप में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed