फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ramzan

घरों में ही मुस्लिम बंधुओं ने अदा की अलविदा की नमाज

Fri, 07 May 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
ramzan
बलिया/सुखपुरा/नवानगर। अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम बंधुओं ने अपने-अपने घरों में पाकीजगी व अकीदत के साथ अदा किया। नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद, गुदरी बाजार, राजपूत नेवरी, काजीपुरा, जंगेअली मोहल्ला, बहेरी, ईदगाह, उमरगंज, परमंदापुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम बंधुओं ने मस्जिद के बजाय अपने-अपने घरों में नमाज अदा कर परिवार व मुल्क की हिफाजत की दुआ की। उधर, सुखपुरा कस्बा स्थित दोनों मस्जिदों में 5-5 रोजदारों ने अलविदा की जुमे की नमाज अदा की। जबकि अपने-अपने घरों में सभी रोजेदारों ने नमाज अदा किया। मस्जिदों से बराबर यह अनुरोध किया जाता रहा कि आप लोग अपने घरों में ही नमाज अदा करें, जो शबाब मस्जिद में नमाज अदा करने से मिलेगा। वही शबाब घरों में नमाज अदा करने से भी मिलेगा। कोविड-19 के नियमों का पालन कर आप लोग कोरोना से बचें। उत्तर मोहल्ला की मस्जिद में नुरुल हुदा एवं बड़ी मस्जिद में मुफ्ती अलाउद्दीन ने नमाज अदा कराया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुखपुरा गगन राज सिंह अपने सहयोगियों के साथ समूचे क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। उधर, कोरोना महामारी के चलते शुक्रवार को क्षेत्र के मस्जिदों में अलविदा जुमा की सिर्फ पांच लोगों ने ही मस्जिद में नमाज अदा किया। इस दौरान सिकंदरपुर के शाही मस्जिद के इमाम कारी फिरोज, जामा मस्जिद में इमाम हमीदुल क़ादरी, औलिया मस्जिद में इमाम सैयद मिनहाजुद्दीन अजमली, रशीदिया मस्जिद में इमाम कारी फिरोज सहित सभी मस्जिदों में पांच सदस्यों के साथ नमाज अदा की गई। नमाज अदा होने के बाद सभी मस्जिद के इमामों द्वारा हिंदुस्तान की सलामती और करोना जैसी बीमारी से महफूज रखने के लिए अल्लाह की बारगाह में दुआ की गई। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रही तथा नगर में भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed