Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rampravesh Inka and Gangahara won the title in the tug-of-war.

Ballia News: रस्साकशी में रामप्रवेश इंका और गंगहरा ने जीता खिताब

Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rampravesh Inka and Gangahara won the title in the tug-of-war.
सागरपाली स्टेडियम में 'जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव' के विजेताओं संग मुख्य अतिथि विनोद शं - फोटो : 1
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव में बृहस्पतिवार को सागरपाली क्लस्टर के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। गौरी भईया स्टेडियम, सागरपाली में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव युवा प्रतिभाओं को मंच देने वाला अभूतपूर्व आयोजन है।
विज्ञापन

इसके लिए पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की जितनी सराहना की जाए, कम है। आयोजन समिति की ओर से पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने निर्णायकों को सम्मानित किया।सागरपाली क्लस्टर खेलों के तीसरे दिन जूनियर बालिका वर्ग में सात और सीनियर बालक वर्ग में आठ टीमों ने रस्साकशी में हिस्सा लिया। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में विहान विद्यापीठ ए ने कंपोजिट विद्यालय इंदरपुर को और दूसरे में रामप्रवेश सिंह इंटर कॉलेज ने विहान विद्यापीठ बी को हराया।
विज्ञापन

फाइनल में रामप्रवेश सिंह इंटर कॉलेज, बनरही ने विहान विद्यापीठ ए को पराजित कर खिताब जीता। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में गंगहरा ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, जूनियर बालक फुटबॉल के फाइनल में एचसीएफ सागरपाली ने केसरुवा को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिताओं में अरविंद कुमार सिंह, सच्चिदानंद राय, प्रदीप यादव, विनय राय, नीतू सिंह, सपना चौधरी, बीरबल मिश्रा, विजय गुप्ता और हरेंद्र राजभर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय और प्रदीप कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed