फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ramlila Maidan will be beautified with Rs 40 lakh

Ballia News: 40 लाख रुपये से संवरेगी रामलीला मैदान की सूरत

Mon, 03 Nov 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ramlila Maidan will be beautified with Rs 40 lakh
बलिया। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान का कायाकल्प करने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार की देर शाम को विधि-विधान से भूमिपूजन किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान का सुंदरीकरण प्रदेश सरकार के सहभागिता योजना के तहत कुल 40 लाख रुपये से होगा। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह रामलीला मैदान ऐतिहासिक है, जिससे इसका कायाकल्प इसके गरिमा के अनुरूप किया जाएगा। यहां पहले फेज में मंच के लिए पक्का छत बनाई जाएगी। इसके आसपास महिला व पुरुष शौचालय का भी निर्माण होगा। मैदान को भी ऊंचा किया जाएगा। इसके अलावा सुंदरीकरण के अन्य कार्य होंगे।
सभी कार्य पर्यटन विभाग की देखरेख में होंगे। उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य होने के बाद दूसरे फेज में चहारदीवारी व अन्य काम कराए जाएंगे। हर वर्ष मैदान पर दशहरा में रामलीला का मंचन होता है। छठ और पूजा करने आते हैं। विवाह आदि का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

सुविधाओं के अभाव में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसका सुंदरीकरण कराना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री नारद राय, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, महावीर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed