फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ramleela Nakktaya

नक्कटैया व खर-दूषण वध का जीवंत मंचन

Sat, 17 Oct 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 17 Oct 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
Ramleela Nakktaya
 श्रीरामलीला कमेटी की ओर से कस्बा स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को नक्कटैया, खर-दूषण के वध का कलाकारों ने जीवंत मंचन किया। इसे देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला समाप्त होने के बाद लोगों ने श्रीराम का जय-जयकार किया।
विज्ञापन



जयंत का आंख फोड़ने के बाद प्रभु श्रीराम जंगल में आगे बढ़ते हुए पंचवटी पहुंचे, जहां कुटिया डालकर निवास करते हैं। सुबह स्नान-ध्यान कर कुटिया के बाहर बैठते हैं। तभी सूर्पणखा नामक राक्षसी का मोहिनी का रूप धारण कर वहां पहुंचती है और श्रीराम से विवाह करने का  प्रस्ताव रखती है।
विज्ञापन


 इस पर प्रभु श्रीराम सीता की ओर दिखाते हुए कहा कि मेरा विवाह हो चुका है। भाई लक्ष्मण से पूछ लो, उसके बाद वह लक्ष्मण के पास  पहुंचती है और विवाह का प्रस्ताव रखती है। जिसे लक्ष्मण ठुकरा देते हैं इससे क्रोधित होकर सूर्पणखा राक्षसी का रूप धारण कर सीता पर लपक पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लक्ष्मण उसके नाक और कान काट देते हैं। वह रोती-बिलखती अपने चचेरे भाई  खर-दूषण के पास पहुंचती है और पूरी घटना बताती है। इस पर खर-दूषण श्रीराम की कुटिया के पास पहुंचते हैं और उन्हें ललकारते हैं। इसके बाद श्रीराम खर-दूषण में जमकर युद्ध चलता है। अंत में श्रीराम खर-दूषण का वध कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed