फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ramikbal said hindu yuva vahini activists are caged parrots young generation is becoming drug addicts

बलिया: हिंयुवा कार्यकर्ता बंद पिजड़े के तोता, युवा पीढ़ी नशेड़ी होती जा रही- रामइकबाल

Fri, 12 Nov 2021 06:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Nov 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Ramikbal said hindu yuva vahini activists are caged parrots young generation is becoming drug addicts
पूर्व विधायक राम इकबाल। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल का अपनी ही सरकार पर हमला तेज होता जा रहा है। इस बार उनके निशाने पर उनका पुतला फूंकने वाले हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) के कार्यकर्ता रहे। उन्होंने हिंयुवा कार्यकर्ताओं को बंद पिजड़े का तोता करार दिया। वहीं, संगठन को गैर संवैधानिक व विवेकहीन बताया।

विज्ञापन


बलिया में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस मुख्यमंत्री का नाम लेकर मेरे पुतले फूंके गए हैं, उनकी मैं भी इज्जत करता हूं। पुतला दहन करने वाले लोग सरकार बदलते ही अपने गमछे का रंग भी बदल लेंगे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि सूबे में जब संत महात्मा की सरकार बनी तो मुझे अपेक्षा हुई कि अब यहां शराब नहीं बिकेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि 2200 नए लाइसेंस जारी कर दिए गए। शराब के चलते युवा पीढ़ी नशेड़ी होती जा रही है।  भारतीय संस्कृति पर हमला हो रहा है। नशे से गरीब तबाह हो रहे हैं। यूपी सरकार को बिहार की नीतीश सरकार से सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज तहसील और थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। स्वास्थ्य व शिक्षा गिर गई है। अधिकारी प्रदेश को लूट रहे हैं। मैं भ्रष्टाचार का विरोध करता हूं तो कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में बसपा विधायक के मुकदमे को वापस ले लिया गया। यहीं नहीं उनकी फर्म को तीन हजार करोड़ का ठेका दे दिया गया है। वहीं हम और हमारे कार्यकर्ता फर्जी हत्या का मुकदमा लड़ रहे हैं। भाजपा-बसपा का यह रिश्ता क्या कहलाता है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि किसानों, गरीबों, नौजवानों की समस्याओं के सवाल पर पुतला नहीं जलाते। जिनका वास्तव में पुतला फूंकना चाहिए उनकी चरण वंदना करते हैं। पूर्व विधायक ने प्रदेश में शराब बंदी किए जाने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed