फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ramayana Conclave will be organized on 8th, there will be a seminar on brotherhood and all cultural programs in Ramkatha

रामायण कान्क्लेव का आयोजन आठ को, रामकथा में भातृप्रेम विषयक गोष्ठी और तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

Wed, 01 Sep 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Ramayana Conclave will be organized on 8th, there will be a seminar on brotherhood and all cultural programs in Ramkatha
बलिया। रामायण कान्क्लेव का भव्य आयोजन आठ सितंबर को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में होगा। इस अवसर पर ‘रामकथा में भातृप्रेम’ विषयक गोष्ठी और तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम दिन में 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक दो चरणों में होगा। पहले चरण में गोष्ठी व दूसरे चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। रामायण कान्क्लेव प्रदेश के 17 जनपदों में होगा, जिसमें बलिया भी शामिल है। इसकी शुरुआत अयोध्या से हो चुकी है। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि रामायण कान्क्लेव के अवसर पर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रामकथा पर आधारित होंगे। कोविड-19 हेल्प डेस्क के लिए सीएमओ को तथा साफ-सफाई के लिए नपा ईओ को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आठ सितंबर को कार्यक्रम है, लिहाजा उससे पहले इवेंट मैनेजर बहुद्देश्यीय सभागार में आकर देख लें। वहां जिला प्रशासन की ओर से जो जरूरत समझ में आए, उसके बारे में बता दें। बैठक में सदस्यों ने चर्चा की कि साधु-संत व विद्वानों को अधिक से अधिक आमंत्रित किया जाए। साथ ही सुरक्षा, स्वच्छता व अन्य व्यवस्था पर चर्चा हुई। सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, एएसपी संजय कुमार, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाषचंद्र यादव के अलावा कमेटी के सदस्य शिवकुमार कौशिकेय, भानु प्रकाश सिंह बबलू, चंद्रशेखर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

बिरहा, लोकगीत व लोक नृत्य का होगा आयोजन
बलिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोपाल राय व बंटी वर्मा लोक गायन की प्रस्तुति देंगे। संजय कुमार एवं उनके साथी धोबिया नृत्य, ममता टंडन व स्नेहा डे कथक नृत्य, विनम्र शुक्ल भजन व सखीचंद राजभर व छविलाल पाल अपने साथियों संग बिरहा की प्रस्तुति देंगे। समूहन कला संस्थान की ओर से ‘सुन लो स्वर पाषाड़ शिला के (अहिल्या उद्धार)’ आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed