फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rama became distressed upon not finding Sita in the hut.

Ballia News: कुटिया में सीता के न मिलने पर व्याकुल हुए राम

Mon, 19 Oct 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rama became distressed upon not finding Sita in the hut.
अमिला में रामलीला का मंचन करते कलाकार।संवाद
। तहसील के दरगाह में चल रही 113 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के छठवें दिन शनिवार की रात राम-केवट संवाद एवं सीता हरण प्रसंग का मंचन हुआ।
विज्ञापन

प्रसंग को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। राष्ट्रीय श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला की शुरुआत भगवान की आरती के साथ हुई। मुख्य अतिथि इंजीनियर अवनीश राय ने फीता काटकर एवं भगवान की आरती उतारकर मंचन का शुभारंभ किया।
समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। सीता हरण के मार्मिक प्रसंग का मंचन किया गया। रावण साधु का वेश धारण कर छलपूर्वक माता सीता का हरण कर ले जाता है।
विज्ञापन

रास्ते में रावण का प्रतिरोध करते समय जटायु के घायल होकर गिरने के दृश्य का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे देख लोग भावुक हो गए। राम और लक्ष्मण के कुटिया लौटने पर सीता को वहां न पाकर राम के विलाप के मंचन ने भावुक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सत्यम राय, राजेश यादव, हरिबंश मौर्य, अश्विनी सिंह, संतोष सिंह, राजेश राय, सुनील मौर्य, मंटू यादव, अमित वर्मा, सतीश मद्धेशिया, अवनीश शर्मा, पिंटू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed