फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ram Sujan trapped in Chamoli avalanche rescued after 24 hours

Ballia News: चमोली के हिमस्खलन में फंसे राम सुजान को 24 घंटे बाद बचाया

Sun, 02 Mar 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ram Sujan trapped in Chamoli avalanche rescued after 24 hours
बलिया। उत्तराखंड चमोली के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन में चिलकहर निवासी राम सुजान सिंह लापता हो गए थे। इसकी खबर से परिवार में खलबली मच गई। 24 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित होने की जानकारी होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

चिलकहर गांव निवासी राज सिंह ने बताया कि पिता राम सुजान सिंह उत्तराखंड के चमोली में इंफ्रास्ट्रचक्चर कंपनी में सुपरवाइजर हैं। भूस्खलन से एक दिन पहले 27 फरवरी की रात फोन पर बात हुई थी। उससे परीक्षा की जानकारी ली। शुक्रवार की सुबह हिमस्खलन की जानकारी मिली। पिता के नंबर पर फोन करने पर बात नहीं हुई तो वे लोग परेशान हो गए। उनके मित्र से बात होने पर भूस्खलन में लापता होने की सूचना मिली। घटना के समय राम सुजान की पत्नी गाजीपुर स्थित मायके गई थीं, बेटों ने मां को घटना की जानकारी नहीं दी। रेस्क्यू की सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed