फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ram Singhasan Sahay remembered on his birth anniversary

Ballia News: जयंती पर याद किए राम सिंहासन सहाय

Sun, 24 Nov 2024 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ram Singhasan Sahay remembered on his birth anniversary
बलिया। नागरी बाल साहित्य संस्थान के तत्वावधान में बाल साहित्यकार राम सिंहासन सहाय मधुर की 122 वीं जयंती मनाई गई। जयंती एवं संस्थान का वार्षिक समारोह रविवार को मुरली मनोहर टाउन इंटर काॅलेज के प्रवचन कक्ष में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुरली मनोहर टाउन इंटर काॅलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मधुर जी बाल साहित्य के मर्मज्ञ और यशस्वी साहित्यकार थे। विशिष्ट अतिथि प्रो. जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि मधुर जी महान कवि थे। उन्हीं के सुझाव पर राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर ने उर्वशी काव्य में बचपन सर्ग हटाकर उसे प्रकाशित कराया था। संस्थान के महामंत्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव व अन्य वक्ताओं ने कहा कि उदार भावना एवं सरस व्यक्तित्व के कारण मधुर जी महान व्यक्ति थे। बच्चों ने मधुर जी की रचना, डोम व दिल्ली कितनी दूर का पाठ किया। कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय, डाॅ. जनार्दन तिवारी, गुरु स्वरूप व पत्रकार प्रदीप गुप्ता को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कथाकार रमेश चंद्र श्रीवास्तव की पुस्तक कलम चलती रहे का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में महर्षि अशोक, डॉ. राजेंद्र भारती, डॉ. जनार्दन राय, डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय, शिवजी पांडेय रसराज ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिन्हा व संचालन आशीष त्रिवेदी व शिवजी पांडेय रसराज ने किया। संस्थान के संरक्षक अनंत प्रसाद रामभरोसे ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed