फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ram Mandir Donation Case AAP symbolic alms-seeking drive 420 rupees sent to Champat Rai protest in Mau

Ram Mandir Donation Case: 'आप' का सांकेतिक भिक्षाटन, 420 रुपये चंपत राय को भेजे; मऊ में अनोखा प्रदर्शन

Fri, 19 Jun 2026 06:29 PM IST
Aman Vishwakarma Aman Vishwakarma
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:29 PM IST
सार

Mau News: मऊ में आम आदमी पार्टी ने श्रीराम मंदिर दान प्रकरण में पारदर्शिता की मांग को लेकर सांकेतिक भिक्षाटन किया। कार्यकर्ताओं ने 420 रुपये एकत्र कर चंपत राय को भेजने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने दानराशि के प्रबंधन की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Ram Mandir Donation Case AAP symbolic alms-seeking drive 420 rupees sent to Champat Rai protest in Mau
सांकेतिक भिक्षाटन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics: आम आदमी पार्टी (आप) ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के दान प्रकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बुधवार को सांकेतिक भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका क्षेत्र और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से भिक्षाटन कर 420 रुपये की राशि एकत्र की। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह राशि सांकेतिक रूप से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने मंदिर के दानपात्र और चंदा प्रबंधन को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी चिंता व्यक्त की। आप नेताओं का कहना था कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और वहां श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया दान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उनकी श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे में दानराशि के प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम देश की सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना के प्रतीक हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धन की सुरक्षा और उसके उचित उपयोग की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों की है। यदि दानराशि के प्रबंधन को लेकर किसी प्रकार के सवाल उठते हैं तो उनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, जिससे लोगों का विश्वास बना रहे।

उन्होंने कहा कि 420 रुपये का सांकेतिक भिक्षाटन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जनता की भावनाओं को व्यक्त करने का एक माध्यम है। इसका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि यह संदेश देना है कि जनता की आस्था, धन और विश्वास किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं। यदि कहीं भी धन के दुरुपयोग या अनियमितता की आशंका है तो उसकी स्वतंत्र जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

कार्यक्रम में अरमान खान, अवधेश मौर्या, रीता भारती, हैदर, शैरून, रिजवाना, नूर सबा सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर दान प्रकरण की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी व्यवस्था की मांग दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed