{"_id":"585bdcfe4f1c1b2e4ee3a075","slug":"rally-ki-safalta-ke-liye-booth-tak-jayen-prabhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली की सफलता के लिए बूथों तक जाएं प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली की सफलता के लिए बूथों तक जाएं प्रभारी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 22 Dec 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि दो जनवरी 2017 को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता के लिए प्रभारी बूथों तक जाएं।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि दो जनवरी को लखनऊ के रमाबाई मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कहा कि प्रत्येक बूथ से दस कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों तथा सेक्टर प्रभारियों की विशेष भूमिका रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समक्ष तीन माह की चुनौतियां हैं।
इसके बाद रामराज रूपी भाजपा सरकार ही प्रदेश में लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, केतकी सिंह, दिनेश्वर सिंह, माधव प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता, अमिताभ उपाध्याय, पूर्व विधायक मंजू सिंह, विक्रम सिंह, अनूप चौबे, विजय बहादुर सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी, सुनीता श्रीवास्तव, कृष्णा पांडेय आदि मौजूद रहे।