फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rajya Sabha MP gave instructions to inspect the pool

राज्यसभा सांसद ने ताल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 29 Sep 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP gave instructions to inspect the pool
बेल्थरारोड। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी संत कुमार के साथ कोइली मोहान ताल से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ताल के तटवर्ती ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने सांसद राजभर को ताल के उफान से हर साल होने वाली बर्बादी की जानकारी दी। सांसद ने ताल से संबंधित छितौना, मालीपुर, करनी, रछौली, तेलमा, महेंदुआ, चंदाडीह, शाहपुर आदि ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होंने ताल के पानी से उत्पन्न जलजमाव को देखा तथा अधिकारियों से पानी के निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि ताल के पानी के निकास के लिए पंप कैनाल बनाया गया है, लेकिन कैनाल का भरपूर लाभ जनता को नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने सांसद से ताल के पानी से फसलों की हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की। सांसद में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों से ताल के पानी के निकास व अन्य जन समस्याओं का समाधान शीघ्र कराने को कहा। एसडीएम संत कुमार ने बताया कि ताल के पानी के निकास के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर झारखंडे सिंह, तेज बहादुर, रामचंद्र राजभर, लालबचन बृजेश राजभर, शिवमुनि, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed