फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rajnath roared in Ballia, said double engine government cracked down on mafia created a riot free state

UP Chunav 2022: बलिया में राजनाथ सिंह ने कहा- डबल इंजन की सरकार ने माफिया पर कसी नकेल, बनाया दंगामुक्त प्रदेश

Tue, 01 Mar 2022 05:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Mar 2022 05:51 PM IST
सार

बलिया में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसी पर कभी हमला नहीं करेंगे, लेकिन किसी ने छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं। भारत के अंदर और बाहर भी जाकर मारने की क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन
Rajnath roared in Ballia, said double engine government cracked down on mafia created a riot free state
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बलिया में सपा-बसपा पर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश एवं प्रदेश विकास की तरफ अग्रसर है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में माफिया पर नकेल कस दिया है। प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जात-पात, मजहब से ऊपर उठकर देश-प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग दें। रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है।
विज्ञापन


2017 के पहले अर्थव्यवस्था में प्रदेश का 12वां स्थान था, अब देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। 11 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था अब 21 लाख करोड़ की हो गई है। दावा किया कि पहले की सरकारों में खुलेआम मंत्री भ्रष्टाचार करते थे। लेकिन, भाजपा की सरकार में कोई माई का लाल नहीं कह सकता है कि एक भी भ्रष्टाचार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने की बात जनता से पूछी। डेढ़ साल के अंदर बिना घर वाले को घर एवं हर घर में नल से पानी देने का वादा किया। कहा कि आज देश इतना मजबूत हो गया है कि भारत की कही हुई बात दुनिया में गंभीरता से सुनी जाती है।

कहा कि हम कभी हमला नहीं करेंगे, लेकिन किसी ने छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं। भारत के अंदर और बाहर भी जाकर मारने की क्षमता रखते हैं। कोरोना काल में हर देश परेशान था, लेकिन भारत में वैक्सीन लगाने के साथ दूसरे देशों को भी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed