UP Chunav 2022: बलिया में राजनाथ सिंह ने कहा- डबल इंजन की सरकार ने माफिया पर कसी नकेल, बनाया दंगामुक्त प्रदेश
बलिया में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसी पर कभी हमला नहीं करेंगे, लेकिन किसी ने छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं। भारत के अंदर और बाहर भी जाकर मारने की क्षमता रखते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बलिया में सपा-बसपा पर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश एवं प्रदेश विकास की तरफ अग्रसर है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में माफिया पर नकेल कस दिया है। प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है।
जात-पात, मजहब से ऊपर उठकर देश-प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग दें। रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है।
2017 के पहले अर्थव्यवस्था में प्रदेश का 12वां स्थान था, अब देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। 11 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था अब 21 लाख करोड़ की हो गई है। दावा किया कि पहले की सरकारों में खुलेआम मंत्री भ्रष्टाचार करते थे। लेकिन, भाजपा की सरकार में कोई माई का लाल नहीं कह सकता है कि एक भी भ्रष्टाचार हुआ है।
उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने की बात जनता से पूछी। डेढ़ साल के अंदर बिना घर वाले को घर एवं हर घर में नल से पानी देने का वादा किया। कहा कि आज देश इतना मजबूत हो गया है कि भारत की कही हुई बात दुनिया में गंभीरता से सुनी जाती है।
कहा कि हम कभी हमला नहीं करेंगे, लेकिन किसी ने छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं। भारत के अंदर और बाहर भी जाकर मारने की क्षमता रखते हैं। कोरोना काल में हर देश परेशान था, लेकिन भारत में वैक्सीन लगाने के साथ दूसरे देशों को भी दी गई।