फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rajbhar society's honor secured in BSP: Bhim Rajbhar

राजभर समाज का सम्मान बसपा में सुरक्षित: भीम राजभर

Thu, 03 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rajbhar society's honor secured in BSP: Bhim Rajbhar
बेल्थरारोड। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के प्रथम आगमन पर बृहस्पतिवार को मां शकुंतला देवी इंटर कॉलेज अटवा तुर्तीपार के प्रांगण में स्वागत समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता प्रदर्शित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए जोर-शोर से जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राजभर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। राजभर ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए राजभर ने सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राजभर समाज का सम्मान बढ़ाया है। राजभर समाज का सम्मान बसपा में सुरक्षित है। ऐसे में राजभर समाज को एकजुटता दिखाते हुए बसपा के पक्ष में लामबंद होना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश जायसवाल, डॉ. मदन राम, गंगा कनौजिया, सतेंद्र राजभर, सुरेंद्र राजभर, शैलेंद्र महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed