फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Raj Mangal Yadav again given command of District President

Ballia News: राज मंगल यादव को फिर से जिला अध्यक्ष की कमान

Sun, 26 Mar 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Raj Mangal Yadav again given command of District President
बलिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एक बार फिर जनपद में सपा की कमान राज मंगल यादव को सौंपी है। इससे पहले जनवरी 2020 में उन्हें सपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। राज मंगल यादव को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन




समाजवादी पार्टी ने बलिया जिले की कमान एक बार फिर फेफना विधानसभा के बिसुकिया निवासी राजमंगल यादव को सौंप दी है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सूची जारी कर दी है। जनपद में सपाइयों को काफी समय से इस एलान की उम्मीद जताई जा रही थी। राजमंगल यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद एक तरफ जहाँ सपा नेताओं ने ख़ुशी का इज़हार किया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ छात्र राजनीति से जुड़े लोगों ने भी अखिलेश यादव को शुक्रिया अदा किया है। इसकी वजह यह है कि राज मंगल यादव छात्र राजनीति ने आये हैं और अब वह यहां तक पहुचे हैं। वह श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के महामंत्री भी रहे चुके हैं। इसके साथ-साथ वह जिला पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके हैं। वह 2006 से लेकर 2011 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे थे। पार्टी के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि उनकी अगुवाई में पार्टी और मज़बूत होगी और लोग पार्टी ने जुड़ेंगे। राज मंगल यादव ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर से सौंपी गई है। पार्टी के संगठन को मजबूत किया जाएगा और प्रत्येक चुनाव में पार्टी का परचम लहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed