फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rain water broke back

बरसाती जल ने तोड़ी कमर

Sun, 30 Aug 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 30 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rain water broke back
रबी की मुख्य फसल गेहूं में चपत खाने के बाद बरसाती जल भराव के चलते पुन: किसानों को जबर्दस्त चोट पहुंची है। रेवती रेल लाइन के दक्षिण में जल भराव से करीब 400 बीघे मक्का के खेत जलमग्न हैं।
विज्ञापन


एक फीट से लेकर दो फीट तक बरसात का पानी पूरे क्षेत्र में फैला पड़ा है। किसानों ने श्रमदान कर खेतों में जमे पानी को निकालने की व्यवस्था की है।

रेवती रेल स्टेशन के दक्षिण विशनपुरा और खदरा मौजाओं की जमीन आम तौर पर नीचे है। हर बरसात में लगभग जलभराव का होना आम बात है।

बीते अप्रैल के अंत में इस क्षेत्र के जल भराव की निकासी के लिए पैनी नाला की गहराई की गई थी। किसानों का कहना है कि विशुनपुरा खदरा के मुहाने पर लगभग तीन सौ मीटर तक कायदे की गहराई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन


 यह नाला खदरा तथा विशनुपरा के जमे हुए पानी के निकलने में सहायक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के कारण अधिकांश किसानों ने मक्का की फसल की बुआई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जल भराव हो गया तो पानी निकलने के बजाय रूका पड़ा है। किसानों ने  सोचा कि अगर तीन स्थानों से मिट्टी को काट दिया जाए तो खेतों का पानी काफी हद तक निकल सकता है।

किसानों ने फावड़ा आदि लेकर विशुनपुरा खरा के मुहाने पर कनक पांडेय के खेत के उत्तर तथा रेवती पचरूखिया मार्ग पर छेड़ी के सामने स्थित पुलिया के दोनों ओर सफाई की।

 इससे क्षेत्र के कुछ किसानों को राहत मिल सकती है। वैसे ज्योतिषीय गणना के हिसाब से पुरवा नक्षत्र में अच्छी-खासी बरसात की भविष्यवाणी की गई है। इससे किसान सकते में हैं।


 प्रवीण ओझा, श्रीकांत पांडेय, बड़े पांडेय, मुन्ना यादव, केवन, विनोद पांडेय, हरेंद्र सिंह, छितेश्वर राजभर इससे निजात दिलोन के जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed