{"_id":"6786a1acf24fd84a22010e02","slug":"railways-earned-rs-25000-from-unreserved-tickets-ballia-news-c-190-1-ana1001-131316-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रेलवे को 25 हजार रुपये की आय अनारक्षित टिकट से हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रेलवे को 25 हजार रुपये की आय अनारक्षित टिकट से हुई
विज्ञापन
बलिया। प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए पहली पसंद रेल मार्ग बना है। सोमवार को स्पेशल सहित विभिन्न ट्रेनों से तीन हजार से ज्यादा यात्री महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे। बिहार की तरफ से आकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ थी। पूरा स्टेशन हर-हर गंगे से गूंजता रहा। रेलवे को 25 हजार की आय अनारक्षित टिकट से हुई। वापसी की ट्रेनों से स्नान कर यात्रियों को आने का क्रम देर रात तक चलता रहा। स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ व जीआरपी के जवान सक्रिय रहे।
रेलवे स्टेशन से 05125 छपरा-प्रयागराज रामबाग स्पेशल सुबह 11.25 बजे रवाना हुई। इससे 300 अधिक यात्री रवाना हुए। दो सौ से ज्यादा यात्री कामायनी एक्सप्रेस से गए। 05129 छपरा-झूंसी कुंभ मेला स्पेशल रात 08.30 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन छपरा से खचाखच भरी पहुंची। यहां पांच सौ से ज्यादा यात्री सवार हुए। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि यह ट्रेन सुबह 2.50 बजे झूंसी पहुंचा देगी। वहां से यात्री संगम पर स्नान कर दूसरी ट्रेन से शाम तक वापस आ जाएंगे।
प्रयागराज से वापसी में 05164 झूंसी-थावे महाकुंभ स्पेशल ट्रेन शाम छह बजे तीन घंटे की देरी से पहुंची। इससे तीन सौ से अधिक लोग स्नान कर लौटे।
हैबतपुर गांव निवासी रामप्रसाद ने बताया कि सुबह स्नान करने के बाद झूंसी स्टेशन पर नौ बजे पहुंच गए थे। वहां से ट्रेन 10 बजे बलिया के लिए चली। ट्रेन तीन घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची। 05130 छपरा कुंभ मेला स्पेशल शाम सात बजे की जगह आठ बजे के बाद पहुंची। यह यात्रियों से ठसाठस भरी थी।
विज्ञापन
परिवर्तित मार्ग से चलेंगे ये ट्रेनें
महाकुंभ की भीड़ को देखते हुए छपरा से 21 फरवरी तक चलने वाली 07652 छपरा-जालना विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसके फलस्वरूप यह गाड़ी बनारस, ज्ञानपुर रोड एवं प्रयागराज जं. स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 05.26 बजे पहुंचकर 05.31 बजे छूटेगी। जालना से 15 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाली 07651 जालना-छपरा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जं.-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्ज़ापुर-वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। इसके फलस्वरूप यह गाड़ी प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड एवं बनारस स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 09.45 बजे पहुंचकर 09.50 बजे छूटेगी।
बलिया से 28 फरवरी तक चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं.-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसके फलस्वरूप यह गाड़ी बनारस, ज्ञानपुर रोड एवं प्रयागराज जंक्शन पर नहीं रुकेगी। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 22.10 बजे पहुंचकर 22.15 बजे छूटेगी।