फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   railway track in ballia

ट्रैक दोहरीकरण काम पूरा नहीं हुआ तो फिर बदले दर्जनों भर ट्रेनों के मार्ग

Sun, 31 Jan 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
railway track in ballia
बलिया। बलिया-फेफना दोहरीकरण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा नहीं होने पर रेल प्रशासन ने नान-इंटरलॉक अवधि का 2 फरवरी तक विस्तार किया है। इस दौरान फेफना एवं बलिया स्टेशनों पर 2 से 5 घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा, जिसके चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 फरवरी तक निरस्त रहेगी। वहीं, छह रेल गाड़ियों का ओरिजनेशन और छह गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोहरीकरण के कार्य में अधिक समय लगने के कारण गाड़ी संख्या 05111 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 05112 वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस एक व दो फरवरी को निरस्त रहेगी। बलिया से चलकर सियालदह जाने वाली बलिया-सियालदह एक्सप्रेस दो फरवरी तक छपरा से ही खुलेगी। यह गाड़ी बलिया-छपरा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। इसके अलावा, कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस कोलकाता से 31 जनवरी को चलने वाली गाजीपुर सिटी के स्थान पर छपरा में ही रुक जाएगी। यह गाड़ी छपरा-गाजीपुर सिटी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस एक फरवरी को गाजीपुर सिटी से खुलने के बजाय छपरा से खुलेगी और गाजीपुर सिटी-छपरा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस एक फरवरी को नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी बलिया के स्थान पर औड़िहार में ही टर्मिनेट होगी तथा औड़िहार-बलिया के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस बलिया से दो फरवरी को प्रस्थान करने वाली औड़िहार से ओरिजनेट होकर चलेगी और बलिया-औड़िहार के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस और अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-फेफना-बलिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed