फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Railway track cracked between Chhapra-Ballia

Ballia News: छपरा-बलिया के बीच रेलवे ट्रैक चटका

Tue, 12 Nov 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Railway track cracked between Chhapra-Ballia
बलिया। छपरा-बलिया रूट पर रेल पटरी टूट गई। इसकी खबर लगते ही विभाग में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे इंजीनियरों की टीम ने मरम्मत की। इसके कारण अप ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे बिलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन

छपरा-गौतम स्थान के बीच सोमवार की सुबह रेल पटरी टूटी पड़ी थी। पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों की नजर पड़ी तो उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसकी खबर लगते ही अप ट्रैक पर परिचालन बंद कर मौके पर छपरा से इंजीनियरों की टीम पहुंच गई। टीम ने अथक प्रयास कर टूटी पटरी की मरम्मत की। करीब डेढ़ घंटे बाद उक्त ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। मौके पर मौजूद इंजीनियरों ने बताया कि मौसम के बदलाव से पटरी क्रैक होती है। बलिया स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि पटरी क्रैक होने के लिए कारण ट्रेनों को डाउन लाइन से संचालन किया गया। सिर्फ दो पैसेंजर ट्रेन छपरा-औड़िहार पैसेंजर डेढ़ व छपरा वाराणसी एक घंटे बिलंब से संचालन हुआ। वाराणसी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ठंडी के लिए मौसम शुरू हुआ है, मौसम के बदलाव से पटरी क्रैक के मामले आते हैं। इसको देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed