फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   railway

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने किया दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण

Thu, 10 Dec 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
railway
बलिया। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विजय कुमार पंजियार के साथ मंडुवाडीह- बलिया रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने बताया कि फरवरी 21 तक फेफना-बलिया रेल खंड का दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो जाएगा। वाशिंग पिट का काम भी अंतिम चरण में है, जल्द पूरा हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडुवाडीह-बलिया रेल खंड में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक, ब्लाक सेक्शन, समपार फाटकों, पुल-पुलिया, स्टेशन सेक्शन ,सूचना बोर्ड एवं संरक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया। औड़िहार-बलिया रेल खंड के दोहरीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए समय से पूरा करने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक और मंडल प्रबंधक ने फेफना स्टेशन, बलिया रेलवे स्टेशन के साथ ही वाशिंग पिट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वाशिंग पिट प्रोजेक्ट में सुधार करने के साथ ही सिक लाइन की कनेक्टिविटी बलिया और बांसडीह दोनों छोर से करने का निर्देश दिया। फेफना स्टेशन पर निर्माणाधीन गुड्स साइडिंग भी देखी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed