फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   raidsSamples were 41 raids on shops

दूकानों पर छापेमारी लिए गए 41 नमूने

Sun, 30 Oct 2016 12:48 AM IST
बलिया।
बलिया। Updated Sun, 30 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के निर्देश पर एडीएम मनोज सिंघल द्वारा खाद्य विभाग की टीम बनाकर विशेष अभियान चलाकर कई मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 41 सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

 दीपावली के मद्देनजर मिलावाट खोरों के खिलाफ अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल की देखरेख में खाद्य विभाग की एक टीम बनाकर जगह-जगह बड़ी-छोटी मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। दूकानों में मिलावट की संभावना के तहत उनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से चलाई जा रही छापेमारी अभियान से दूकानदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


शनिवार को अपर जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य विभाग की विभिन्न टीमों ने कई दूकानों पर जाकर छापेमारी की। इसमें ज्यादातर मिठाई दूकानें शामिल रहीं। विभागीय कार्रवाई के दौरान विभिन्न दूकानों से मिलावट की संभावना पर 41 सैंपल लिए गए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आम जन को मिलावटरहित शुद्ध मिठाईयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई हुई। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।वहीं घोघा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव की टीम ने  शनिवार को बांसडीह तहसील क्षेत्र के केवरा में दूकानों पर औचक छापामारी कर खोए तथा बेसन की मिठाइयों की सेंपलिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed