{"_id":"648358a8b7f7e55c0608ef49","slug":"raids-on-pathology-and-ultrasound-centers-ballia-news-c-20-1-244811-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उप जिलाधिकारी सीमा पांडेय ने नगर क्षेत्र के पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान पैथोलॉजी सेंटर के संचालकों में हड़कंप मच गया और कई सेंटरों के शटर गिर गए। एसडीएम ने क्षेत्र में रजिस्टर्ड आठ में छह पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की।
इस दौरान सेंटरों पर कई अनियमितताएं मिली। एसडीएम ने पैथालॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अप्रशिक्षित और अनधिकृत लोगों द्वारा जांच करते पाया गया। कई सेंटरों पर आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाई। इस मामले में एसडीएम ने सेंटरों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
एसडीएम ने बताया कि आठ में से आर पैथॉलाजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई है। शेष दो रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर की जांच के साथ अनधिकृत रूप से संचालित जांच केंद्रों की शीघ्र ही जांच की जाएगी। मौके पर नायब तहसीलदार दीपक सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आरके सिंह आदि मौजूद रहे।