{"_id":"64b82272859fb0aa4a06f256","slug":"raid-in-two-institutes-on-complaint-of-assault-and-extortion-of-money-from-students-ballia-news-c-20-1-298919-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छात्रों से पैसा वसूलने व मारपीट की शिकायत पर दो इंस्टीट्यूट में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छात्रों से पैसा वसूलने व मारपीट की शिकायत पर दो इंस्टीट्यूट में छापे
विज्ञापन
शहर के एनएसीसी तिराहा स्थित दो कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर बुधवार को सीटी मजिस्ट्रेट डॉ. सुरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल राजीव सिंह ने छापा मारा। दोनों सेंटर में आईटीआई के सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा हो रही थी।
पेपर हल कराने के बदले एक छात्र से 350 रुपये लेने व पिटाई करने की गोपनीय शिकायत पर अधिकारियों ने छापा मारा। उस दौरान कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में छात्र परीक्षा के लिए जा रहे थे। पिछले कुछ दिनों से कई विषयों की ऑनलाइन परीक्षा चल रही है। सीटी मजिस्ट्रेट ने अंदर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वहां तैनात स्टाफों की जानकारी ली।
गड़बड़ी की आशंका पर पांच शिक्षकों को तैनात करते हुए किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कंप्यूटर सेंटर सील करने की चेेतावनी दी। इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी मची रही। उसके बाद सीटी मजिस्ट्रेट डॉ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के समीप एक इंस्टीट्यूट में छापे मारे गए। परीक्षा के दौरान छात्रों की पिटाई व पैसा वसूली के आरोप पर अधिकारियों ने परीक्षा दे रहे छात्रों से पूछताछ की।
विज्ञापन
यहां भी शिक्षकों को तैनात किया। किसी भी गड़बडी पर सख्त कार्रवाई के लिए चेताया। दोनों सेंटर पर 200 और 125 छात्र परीक्षा दे रहे थे। दोनों सेंटरों पर ऑनलाइन परीक्षा के दौरान छात्रों का शोषण होने की आए दिन शिकायतें मिलती हैं। इसको लेकर छात्र व अभिभावक हंगामा करते रहते हैं। डीएम के निर्देश पर सीटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी व कोतवाल ने छापे मारे। इस बाबत सीटी मजिस्ट्रेट डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि किसी छात्र की गोपनीय शिकायत पर छापेमारी कर व्यवस्था का जायजा लेकर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है।