फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rahul Gandhi should apologize to the country

राहुल गांधी शर्म करो, देश से मांगो मांफी

Sun, 15 Dec 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi should apologize to the country
बांसडीह। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान पर भाजपा बांसडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में शनिवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और उपवास कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से पूरे देश की महिलाओं का अपमान हुआ है। इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से मांफी मांगनी चाहिए। कहा कि राहुल गांधी के बयान की जितनी भी निंदा की जाय कम है, क्योंकि उनका बयान देश और देश की महिलाओं के खिलाफ है। जिसे देश की जनता कभी सहन नहीं कर सकती। इस अवसर पर मुनजी कुमार, राहुल सोनी, अमित यादव, राजेश प्रजापति, संटू तुरहा, गोविंद गुप्ता, धमेंद्र चौहान, विकास सिंह, अखिलेश तिवारी, शशिकांत यादव, बिट्टू चौरसिया, मनीष भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed