{"_id":"6728f139b8455b94d106f0eb","slug":"questions-raised-on-police-system-pickup-full-of-animals-collided-with-pole-smuggler-absconded-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: पुलिस व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, पशुओं से भरी पिकअप खंभे से टकराई, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: पुलिस व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, पशुओं से भरी पिकअप खंभे से टकराई, तस्कर फरार
Mon, 04 Nov 2024 09:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 04 Nov 2024 09:37 PM IST
सार
बलिया में पशु तस्कर सक्रिय हैं। स्थानीय जनता की माने तो रात के अंधेरे में सक्रिय तस्कर वाहनों के सहारे पशु तस्करी को अंजाम देते हैं और पुलिस इस पर चुप्पी साधे हुए है। मामला तब पूरी तरह से सामने आया जब पशुओं से भरी पिकअप खंभे से जा टकराई और आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए और पुलिस वाहन को थाने ले गई।
विज्ञापन
बलिया में पशु तस्कर सक्रिय
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चिलकहर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र के झंगही गांव के समीप रविवार की रात 11 बजे पशुओं से भरी पिकअप खंभे से जा टकराई। तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन सहित पशुओं को थाने ले आई। पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रत्येक दिन इसी मार्ग से पशुओं से लदे वाहन गुजरते हैं। पुलिस की मिलीभगत से यह धंधा बदस्तूर जारी है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रत्येक दिन चिलकहर-कुरेजी नहर मार्ग, पियरिया मार्ग से पशुओं से लदे वाहन निकलते हैं। कई बार तो ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रविवार की रात बेतरतीब तरीके से एक ही पिकअप में सात गोवंश को बुरी तरह बांधकर भूसे की तरह भर गया था। वाहन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। अंधेरे का फायदा उठाते हुए पशु तस्कर तथा चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन सहित पशुओं को थाने ले गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पिकअप को सीज कर दिया है।
विज्ञापन