{"_id":"5fd257788ebc3e3b9a5e04dd","slug":"qrt-team-ballia-news-vns562732648","type":"story","status":"publish","title_hn":"112 की तर्ज पर क्यूआरटी टीम भी अपने प्वाइंट पर रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
112 की तर्ज पर क्यूआरटी टीम भी अपने प्वाइंट पर रहेगी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अब क्यूआरटी टीम में तैनात प्रभारी और कांस्टेबल वाहन में बैठकर ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। जिस प्वाइंट पर तैनात रहेंगे, वहां पर घटनाओं के साथ ही अराजकतत्व, तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ और यातायात व्यवस्था में भी सहयोग करेंगे। अगर तैनात प्वाइंट पर कोई घटना होती है तो उस क्यूआरटी टीम के प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 112 डायल की तर्ज पर नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन टांडा ने नगर के विभिन्न प्वाइंटों पर क्यूआरटी टीम (क्विक रिस्पांस टीम) को तीन-तीन घंटे तैनात रहने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि नगर में दो क्यूआरटी वाहन है। इसमें एक दारोगा समेत आठ पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसमें दंगा नियंत्रण सभी साजो सामान उपलब्ध रहते है। यह वाहन कही भी दंगा होने पर तत्काल मौके पर पहुंच जाती है। नवागत पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टांडा के निरीक्षण में पाया गया कि क्यूआरटी वाहन में तैनात पुलिसकर्मी वाहन में बैठे हुए हैं और मोबाइल में व्यस्त है। कुछ इधर-उधर खड़े हैं। इसके बाद एसपी ने क्यूआरटी टीम को नगर के विभिन्न मुख्य स्थानों पर प्वाइंट बनाकर तैनात करने का निर्देश दिया है। इसके बाद एक क्यूआरटी टीम रेलवे क्रासिंग के उत्तर दिशा और दूसरी टीम दक्षिण दिशा में सुबह आठ बजे से तैनात रहेगी। इसके लिए बकायदे प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां क्यूआरटी टीम तीन-तीन घंटे तैनात रहेगी। रेलवे क्रासिंग के दक्षिण दिशा में तैनात क्यूआरटी टीम चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, विशुनीपुर चौराहा, मालगोदाम चौराहा, कदम चौराहा, गुलाब देवी महाविद्यालय, शहीद चौक, गुदरी बाजार, जगदीशपुर एसपी नसिंग होम, दिमागी चट्टी बहेरी के पास तैनात रहेगी। रेलवे क्रासिंग के उत्तर दिशा में तैनात क्यूआरटी टीम गड़वार तिराहा, टीडी कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, बहादपुर पुलिया, एनसीसी तिराहा, मिड्ढी चौराहा, रेलवे स्टेशन महुआ मोड़ आदि स्थानों पर तैनात रहेगी। यह टीम अपने प्वाइंट पर अराजकतत्व के साथ ही यातायात व्यवस्था में सहयोग करेगी।
खबर देखी नहीं है, देख लेंगे
------------------------------
112 की तर्ज पर क्यूआरटी टीम भी अपने प्वाइंट पर रहेगी तैनात
अराजकतत्वों सहित यातायात व्यवस्था में भी करेगी सहयोग
क्यूआरटी टीम को नवागत एसपी द्वारा किया जा रहा सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। 112 की तर्ज पर नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टांडा ने नगर के विभिन्न प्वाइंटों पर क्यूआरटी टीम (क्वीक रिस्पांस टीम) को तीन-तीन घंटे तैनात रहने का निर्देश जारी किया है। अब क्यूआरटी टीम में तैनात प्रभारी व कांस्टेबल वाहन में बैठकर ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। जिस प्वाइंट पर तैनात रहेंगे, वहां पर घटनाओं के साथ ही अराजकतत्व, तस्करों तथा यातायात व्यवस्था में भी सहयोग करेंगे। अगर तैनात प्वाइंट पर कोई घटना घटित होती है तो उस क्यूआरटी टीम के प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जनपद में दो क्यूआरटी टीम है। जिसमें एक क्यूआरटीम टीम रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिण तथा दूसरी टीम रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर दिशा में तैनात रहेगी। जिसके लिए सूची तैयार की जा रही है।
बता दे कि नगर में दो क्यूआरटी वाहन है। जिसमें एक दारोगा समेत आठ पुलिसकर्मी तैनात रहते है। इसमें दंगा नियंत्रण सभी साजो सामान उपलब्ध रहते है। यह वाहन कही भी दंगा होने पर तत्काल मौके पर पहुंच जाती है। नवागत पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टांडा के निरीक्षण में पाया गया कि क्यूआरटी वाहन में तैनात पुलिसकर्मी वाहन में बैठे हुए है और मोबाइल में व्यस्त है। कुछ इधर-उधर खड़े है। इसके बाद एसपी ने क्यूआरटी टीम को नगर के विभिन्न मुख्य स्थानों पर प्वाइंट बनाकर तैनात करने का फरमान जारी किया। जिसके बाद एक क्यूआरटी टीम रेलवे क्रासिंग के उत्तर दिशा तथा दूसरी क्यूआरटी टीम दक्षिण दिशा में सुबह आठ बजे से तैनात रहेगी। जिसके लिए बकायदे प्वाइंट बनाए गए है, जहां क्यूआरटी टीम तीन-तीन घंटे तैनात रहेगी और वहां मानिटरिंग करेगी। रेलवे क्रासिंग के दक्षिण दिशा में तैनात क्यूआरटी टीम चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, विशुनीपुर चौराहा, मालगोदाम चौराहा, कदम चौराहा, गुलाब देवी महाविद्यालय, शहीद चौक, गुदरी बाजार, जगदीशपुर एसपी नसिंग होम, दिमागी चट्टी बहेरी के पास तैनात रहेगी। जबकि रेलवे क्रासिंग के उत्तर दिशा में तैनात क्यूआरटी टीम गड़वार तिराहा, टीडी कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, बहादपुर पुलिया, एनसीसी तिराहा, मिड्ढी चौराहा, रेलवे स्टेशन महुआ मोड़ आदि स्थानों पर तैनात रहेगी। यह टीम अपने प्वाइंट पर अराजकतत्व के साथ ही यातायात व्यवस्था में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
--------------------------
श्रवण कुमार पांडेय