फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Purchase vessel arrived two days late than scheduled

Ballia News: निर्धारित समय से दो दिन विलंब से खरीद पहुंचा जलपोत

Fri, 19 Jan 2024 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Purchase vessel arrived two days late than scheduled
कोलकाता के सागर आइलैंड से बीते सात जनवरी को निकला कैटामारन इलेक्ट्रिक जलयान अंततः शुक्रवार को दोपहर बाद सिकंदरपुर क्षेत्र के खरीद से गुजर गया। हालांकि यह जलपोत निर्धारित शेड्यूल से दो दिन विलंब से यहां पहुंचा।
विज्ञापन

सरकार की योजना कोलकाता और अयोध्या को जलमार्ग से जोड़ने की है। इसे मूर्त रूप देते हुए पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने घाघरा नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग (संख्या-40) घोषित कर रखा है। करीब 353 किमी लंबे इस सफर को तय करने के लिए विभाग ने पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया था। इसके मुताबिक कैटामारन इलेक्ट्रिक जलयान को 17 जनवरी को ही खरीद क्षेत्र से गुजरना था, लेकिन बीते मंगलवार को मांझी घाट के पास नदी में पानी स्तर कम होने और दिशा भ्रम होने की वजह से उसे वहीं रोकना पड़ा था। बुधवार को बमुश्किल 10 किमी का सफर तय करने के बाद जलपोत रेवती क्षेत्र के वशिष्ठ नगर मौजा के लाल फक्कड़ बाबा की मठिया के सामने बालू में फंस गया। 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार शाम को वहां से रवाना किया जा सका। सिल्ट की वजह से एक बार फिर जलयान को दतहां और चांदपुर के बीच रोकना पड़ा। शुक्रवार की सुबह अगले सफर पर निकले चालक दल को पुरुषोत्तमपट्टी के पास एक बार फिर मुश्किलों से सामना हुआ। करीब दो घंटे बाद वहां से रवानगी लेने के बाद जलयान अपराह्न करीब 2:15 बजे खरीद से होकर गुजरा। शाम 4:30 बजे जलयान तुर्तीपार से महज छह किमी पहले था। इस दौरान खरीद और विहरा में जलयान को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

पायलट मनोज कुमार ने बताया कि उक्त जलमार्ग पर परिवहन सेवा का उद्घाटन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या में किया जाना है। जलयान को 20 जनवरी तक अयोध्या पहुंचना था। रास्ते में आ रहे अवरोध की वजह से काफी विलंब हो रहा है। बताया की मऊ जनपद के दोहरीघाट, आजमगढ़ जिले के कुम्हारिया घाट से बीड़हरपुर के रास्ते टांडा घाट से अकबरपुर जिले में प्रवेश करें, जहां से राजेसुल्तान घाट (अकबरपुर) होते हुए अयोध्या का सफर तय किया जाएगा। कहा की नदी के वास्तविक प्रवाह क्षेत्र और पर्याप्त जलस्तर मिलने के बाद सफर काफी आसान हो जाएगा।------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्ध कराया गया खाने-पीने का सामान
सिकंदरपुर। कोलकाता से चलकर अयोध्या जाने वाने कैटामारन इलेक्ट्रिक जलयान शुक्रवार दोपहर सिकंदरपुर क्षेत्र के दरौली पीपा पुल के पास पहुंचा। जलयान को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जलयान पर मौजूद लोगों खाने पीने का समान दिया गया।

दोबारा कब शुरू होगा पीपा पुल
सिकंदरपुर। शुक्रवार को दरौली घाट पर बिहार जाने वाले लोगो को एक बार फिर से स्टीमर का सहारा लेना पड़ा। आने वाले जलयान के लिए खोले गए पीपा पुल को पार करते ही सुना गया की क्या जलयान ने जाने के बाद दरौली पीपा पुल को चालू करा दिया जाएगा। या जलयान को पुन: आने तक इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed