फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pickup truck runs over girl; 7-year-old Varsha dies.

Ballia News: पिकअप ने रौंदा, सात वर्षीय वर्षा की मौत

Sat, 19 Sep 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck runs over girl; 7-year-old Varsha dies.
बांसडीहरोड में हुए सड़क हादसे सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव निवासी मृतका वर्षा। फाइल फोट
बांसडीहरोड। पूजा-पाठ के लिए परिवार के साथ बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास सती स्थान पर पूजा करने के लिए दो मासूम बहनें सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में सात वर्षीय वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी नौ वर्षीय बड़ी बहन अराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव निवासी लालबहादुर यादव के परिवार के लोग बृहस्पतिवार की सुबह बांसडीहरोड के सती स्थान पर पूजा-पाठ के लिए पहुंचे थे। उनके साथ पट्टीदार धर्मेंद्र यादव के परिवार की महिलाएं और दोनों बेटियां अराध्या व वर्षा भी थीं। परिवार के करीब दो दर्जन से अधिक लोग पिकअप से वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन से उतरने के बाद दोनों बहनें सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वर्षा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल अराध्या को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed