{"_id":"6aad9621d3ac26c00f0f2953","slug":"warning-of-agitation-over-rude-behavior-towards-ado-panchayat-memorandum-submitted-to-cdo-ballia-news-c-190-1-svns1008-173162-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एडीओ पंचायत से अभद्रता पर आंदोलन की चेतावनी, सीडीओ को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एडीओ पंचायत से अभद्रता पर आंदोलन की चेतावनी, सीडीओ को सौंपा पत्रक
विज्ञापन
बेरुआरबारी के एडीओ पंचायत के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में सीडीओ पत्रक सौंपते कर्मचारी संगठन
बलिया। बेरूआरबारी विकास खंड में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उमेश कुमार सिंह के कार्यालय कक्ष में घुसकर अभद्रता, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जनपद स्तरीय पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक सौंपकर 21 सितंबर तक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर 22 सितंबर से विकास खंड के सभी कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी है।
पत्रक में उल्लेख किया है कि सात सितंबर को ग्राम पंचायत सुखपुरा निवासी सिंटू यादव 10-15 लोगों के साथ एडीओ पंचायत के कार्यालय में पहुंचा और गाली-गलौज व अभद्रता की। इस दौरान शासकीय फाइलों और उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत ने आठ सितंबर को बेरूआरबारी पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद नौ सितंबर को सुखपुरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कर्मचारियों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। 15 सितंबर को आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थल पर फिर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है।
16 सितंबर को विकास खंड मुख्यालय पर कर्मचारियों की बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ से आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संघ के पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।