फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ASHA facilitators demanded state employee status.

Ballia News: आशा-संगिनियों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा

Sat, 19 Sep 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
ASHA facilitators demanded state employee status.
वि​भिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में उप​स्थित आशा कार्यकत्रियों को संबो​धित करती जिलाध्
बलिया। आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश (सीटू से संबद्ध) की जिला शाखा ने आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शशि सिंह और जिला सचिव रिंकू सिंह ने मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे स्पष्ट रूप से लागू करने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि घोषणा के बावजूद बढ़ा हुआ मानदेय कितना होगा और कब से लागू किया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है। पत्र में आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ सम्मानजनक मानदेय, पेंशन, ग्रेच्युटी और बीमा सुविधा देने की मांग उठाई गई है। यूनियन के अनुसार आशा कार्यकर्ता वर्ष 2006 से स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें कार्य के अनुपात में पर्याप्त भुगतान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि कई कार्यों के लिए उन्हें करीब 50 से 125 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होता है। पत्र में किस्तों के बजाय बिना कटौती एकमुश्त मानदेय देने और सभी आशा-संगिनी कार्यकर्ताओं तथा उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा देने की भी मांग की गई है। जिलाध्यक्ष और जिला सचिव ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। ऐसे में उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर राजकुमारी गुप्ता, सुमन पांडेय, कलावती देवी, लाली पांडेय, उषा बरनवाल, सुनीता कुशवाहा, गीता देवी, सीमा पांडेय, मीना देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed