फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Purchase of only 15604 quintals of paddy from 267 farmers

Ballia News: 267 किसानों से 15604 क्विंटल धान की ही खरीद

Tue, 19 Nov 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Purchase of only 15604 quintals of paddy from 267 farmers
बलिया। खेतों में धान की कटाई शुरू हो गई है। इसके बाद भी क्रय केंद्रों पर खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। अभी तक 267 किसानों से 15604 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इससे प्रशासनिक अमले की चिंता बढ़ गई है। जिले में प्रशासन की तरफ से 68 क्रय केंद्र खोले गए हैं। केंद्र प्रभारी बड़े किसानों से लगातार संपर्क कर रहे हैं लेकिन अभी तक परिणाम संतोषजनक नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शासन ने एक नवंबर से क्रय केंद्रों का संचालन कर दिया था। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को बोरा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। 1.08 लाख टन खरीद का लक्ष्य है। अभी तक 267 किसान ही धान लेकर क्रय केंद्रों तक पहुंचे हैं। इन किसानों से 15604 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

इनमें भी अभी आठ धान क्रय केंद्र ऐसे हैं, जिन पर बोहनी तक नहीं हुई है। इन केंद्र के प्रभारियों को प्रशासन की तरफ से खरीद शुरू कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। खरीद के लिए खाद्य विभाग के सबसे अधिक 36, पीसीएफ के 28, मंडी समिति व भारतीय खाद्य निगम के दो-दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। खाद्य निगम के एक, पीसीएफ के पांच व भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। धान की कटाई व मड़ाई चल रही है। एक-दो दिन में रफ्तार बढ़ जाएगी। प्रभारियों से किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की सुविधानुसार धान की खरीद की जा रही है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में बोरे हैं। -अब्दुल्लाह, क्षेत्रीय खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed